फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sagar Lions defeated SGM Strikers thanks to Gaurav's century.

Kanpur News: गौरव की शतकीय पारी से सागर लॉयंस ने एसजीएम स्ट्राइकर्स को दी शिकस्त

Wed, 14 Oct 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sagar Lions defeated SGM Strikers thanks to Gaurav's century.
कानपुर। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही बीपी क्रिकेट लीग में मंगलवार को सागर लॉयंस ने एसजीएम स्ट्राइकर्स को 73 रन से हराया। 60 गेंद पर 16 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेलने वाले गौरव कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर एसजीएम स्ट्राइकर्स ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सागर लॉयंस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाए। गौरव ने नाबाद 101, कप्तान अपूर्व गुप्ता ने 38 और सौरभ शुक्ला ने 13 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रशांत श्रीवास्तव ने दो और रवि सक्सेना ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन


जवाब में एसजीएम स्ट्राइकर्स की पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 115 रन ही बना सकी। टीम से सौरभ श्रीवास्तव ने 32, विपिन शुक्ला ने 17 व अमित कटियार ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित वर्मा ने तीन, कुमार साहिल व संजय सिंह ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर नीलेश खंडेलवाल, अश्वनी गुप्ता और दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed