फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SAG is collecting information from the passengers of Sabarmati Express

Kanpur: एसएजी साबरमती एक्सप्रेस के यात्रियों से जुटा रही जानकारी, घटना के संबंध में अहम जानकारी देने की अपील

Mon, 26 Aug 2024 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Aug 2024 10:53 AM IST
सार

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) 16 अगस्त शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई थी। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ था।

विज्ञापन
SAG is collecting information from the passengers of Sabarmati Express
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) ने यात्रियों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पांच सदस्यीय टीम ने कानपुर में तीन दिन रुककर घटनास्थल की जांच की और लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, गार्ड समेत करीब 40 लोगों के बयान लिए थे।

विज्ञापन


ट्रेन के इंजन के स्पीडोमीटर, सेंसर, कार्ड और अन्य उपकरणों का निरीक्षण किया। एसएजी में शामिल विशेषज्ञों ने घटना के संबंध में अहम जानकारी हासिल करने के लिए यात्रियों से किसी भी तरह की सूचना देने की अपील की है। कानपुर झांसी रूट पर गोविंदपुरी से चलकर भीमसेन स्टेशन की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस 16 अगस्त की रात करीब ढाई बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई थी। इस मामले में पनकी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के पीछे साजिश होने की आशंका पर आईबी, एनआईए, क्राइम ब्रांच, एटीएस और पुलिस जांच कर रही है। एसएजी की टीम भी रिपोर्ट तैयार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed