फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   saf machine guns to deputed on ins vikramaditya 

समंदर के सिकंदर पर तैनात होगी एसएएफ की मशीन गन

Thu, 03 Oct 2019 03:02 AM IST
Trainee Trainee अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर 
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर  Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 03 Oct 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
saf machine guns to deputed on ins vikramaditya 
एसएएफ मशीनगन चलाते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहृ। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय थल सेना के बाद नौ सेना ने भी शहर की लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) में बनने वाली मशीन गन का बड़ा आर्डर दिया है। इस गन को समंदर का सिकंदर कहे जाने वाले आईएनएस विक्रमादित्य युद्धपोत पर भी तैनात किया जाएगा। हाल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौ सेना के अफसरों की मौजूदगी में युद्धपोत से इसी मशीन गन से कई राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन


अब नौ सेना की ओर से बड़ा आर्डर मिलने के बाद निर्माणी के अफसरों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
रिवाल्वर से लेकर कारबाइन बनाने वाली एसएएफ की मैगगन (मशीन गन) विश्वस्तरीय हथियार है। भारतीय थल सेना इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती है।

सितंबर के दूसरे सप्ताह में सेना की ओर से निर्माणी को तीन हजार से ज्यादा मशीनगनों का आर्डर दिया गया था। निर्माणी के सूत्रों ने बताया कि अब नौ सेना की ओर से सैकड़ों (सुरक्षा कारणों से संख्या का खुलासा नहीं किया जा रहा है) मैगगन का आर्डर मिला है।
विज्ञापन


निर्माणी के महाप्रबंधक संजय पटनायक का कहना है कि नौ सेना के पास कई मशीनगन हैं, इसके बाद भी एसएएफ की मशीनगन पर भरोसा जताना गर्व की बात है। आर्डर मिल गया है, जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैगगन के निर्यात पर भी दो देशों से बातचीत चल रही है। संभावना है कि जल्द ही इन देशों से भी आर्डर मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन गन (एमएजी)

खासियत


कैलिबर: 7.62 गुणा 51 एमएम
लेंथ:      1255 एमएम
वजन :   11 किलोग्राम बिना मैग्जीन के
रेंज :      1800 मीटर करीब2 किलोमीटर
रेट ऑफ फायर 650-1000 राउंड प्रति मिनट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed