फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sadiq murder case, Due to illicit relations with his wife, his partner had murdered him

सादिक हत्याकांड: पत्नी से अवैध संबंधों के चलते साथी ने की थी हत्या, धारदार हथियार से कट गई थी सांस व भोजन नली

Thu, 11 Jan 2024 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

Kanpur News: ताड़बगिया में कबाड़ी की हत्या के मामले में पुलिस का प्राथमिक जांच में दावा है कि आरोपी की पत्नी से युवक के प्रेम संबंध थे। इसको लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। धारदार हथियार के वार से  सांस व भोजन नली कटने और अधिक खून बहने से मौत हुई थी।

विज्ञापन
Sadiq murder case, Due to illicit relations with his wife, his partner had murdered him
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ के ताड़बगिया में कबाड़ी की हत्या उसी के साथी ने पत्नी के उससे अवैध संबंधों के चलते की थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद इसका दावा किया है। आरोपी साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

जाजमऊ के ताड़बगिया में कबाड़ी सादिक (22) की उसके कबाड़ी साथी असरुद्दीन ने मंगलवार को गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मृतक का मोबाइल, कबाड़ ढोने की जुगाड़ी गाड़ी लेकर भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी असरुद्दीन के पिता व परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि असरुद्दीन की पत्नी के सादिक से प्रेम संबंध थे। यही उसकी हत्या की वजह बना। वहीं, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से सांस, भोजन नली कटने व अधिक खून बहने से सादिक की मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी ने सादिक के साथ पी थी शराब
थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसोदिया ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरी कहानी सामने आ सकेगी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपी ने सादिक के साथ शराब पी थी। सादिक के नशे में होने के बाद उसकी हत्याकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed