फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sadhvi niranjan jyoti says gayatri prajapati adoptive son of mulayam singh

मुलायम और गायत्री के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा बोलीं साध्वी, चर्चाओं का बाजार हो गया गर्म

Thu, 29 Jun 2017 08:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti says gayatri prajapati adoptive son of mulayam singh
साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मुलायम सिंह और गायत्री प्रजापति की जेल में मुलाकत को लेकर कुछ ऐसा कह डाला के चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।  
विज्ञापन

 

sadhvi niranjan jyoti says gayatri prajapati adoptive son of mulayam singh
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
उन्होंने व्यंग्य करते हुए गायत्री प्रजापति को मुलायम सिंह का दत्तक पुत्र बाताया। वे यहीं नहीं रुकी, बोली अब तो वो कुछ भी करें। बता दें, मंगलवार को मुलायम ने लखनऊ जेल में रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था गायत्री के साथ आंतकवादियों जैसा व्यवहार हो रहा है। साध्वी निरंजन बुधवार को फतेहपुर जिले के प्रेक्षाग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

sadhvi niranjan jyoti says gayatri prajapati adoptive son of mulayam singh
मुलायम सिंह के पैर छूते हुए गायत्री प्रजापति
नितीश के लिए बीजेपी का दरबार खुला है
केंद्रीय मंत्री ने आजम खान के सेना पर दिए विवादित बयान पर कहा आजम खान के बयानों को मैं ज्यादा तवज्जो नहीं देती। यह उनकी हार की बौखलाहट है, वह सिर्फ अब तमाशा देखें। वहीं, बिहार पर महागठबंधन टूटने के सवाल पर साध्वी ने कहा नीतीश जी की राजनीति अलग तरीके की है। अगर गठबंधन टूटता है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। न भाजपा ने नीतीश को निकला था न ही उन्हें हटाया था। भाजपा में उनके लिए खुला दरबार है। लालू जी को बौखलाहट क्यों हो रही है। पता नहीं उनके साथ क्या होने वाला है।

जीएसटी लागू होते ही भ्रष्टाचार ख़त्म हो जाएगा
उन्होंने जीएसटी का व्यापारियों द्वारा विरोध करने के सवाल पर कहा- ''देश में जीएसटी लागू होते ही भ्रष्टाचार ख़त्म हो जाएगा। व्यापारियों को थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन सरकार उनका सहयोग करेगी। टैक्स चोरी करना भी भ्रष्टाचार को बढ़वा देती है जिसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed