फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sadhvi Jyoti Niranjan Said Some leader of India alliance, who is on bail or going to jail, said this big thing

साध्वी ज्योति निरंजन का हमला: बोलीं- इंडिया गठबंधन का कोई न कोई नेता जमानत पर या जेल जाने वाला, कही ये बड़ी बात

Fri, 06 Oct 2023 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Oct 2023 04:14 PM IST
सार

Etawah News: प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि उन्होंने अपने नौ साल के कार्यकाल में देश को विश्व पटल पर स्थापित किया। अब भारत बोलता है विश्व सुनता है। प्रधानमंत्री ने देश के लिए दृष्टिकोण और नजरिया बदल दिया है।

विज्ञापन
Sadhvi Jyoti Niranjan Said Some leader of India alliance, who is on bail or going to jail, said this big thing
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरजंन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई न कोई नेता जमानत पर या कोई न कोई जेल में जाने वाला है। यूपीए का सिर्फ नाम बदला है। बोतल बदली है...शराब तो वही है।

विज्ञापन

आज पूरा विपक्ष जनता के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेरोजगारी से परेशान है। आज देश में समाज और महिलाओं को बांटने का कुचक्र रचा जा रहा है। राज्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उदघाटन करने के बाद कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

प्रदेश को चार बार मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री देने के बावजूद इटावा में पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुलवा सके। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को खुलवाना पड़ा। बताया कि मुझे भी विधायक बनने के बाद पासपोर्ट बनने के छह महीने का इंतजार करने के बाद पासपोर्ट मिल सका। कहा कि पहले दलालों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भारत बोलता है, विश्व सुनता है
इस वजह से पासपोर्ट बन पाते थे। प्रधानमंत्री मोदी की सोच और सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया के प्रयास से पासपोर्ट कार्यालय खुला है। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि उन्होंने अपने नौ साल के कार्यकाल में देश को विश्व पटल पर स्थापित किया। अब भारत बोलता है विश्व सुनता है। प्रधानमंत्री ने देश के लिए दृष्टिकोण और नजरिया बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed