फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे कानपुर के साधू बैजनाथ, फिल्म अभिनेता सोनू सूद के साथ साझा करेंगे मंच

Sat, 01 Aug 2020 03:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Aug 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Sadhu Baijnath of Kanpur will be seen in Kapil Sharma's show
कपिल शर्मा के शो - फोटो : amar ujala
कानपुर के कलाकार साधू बैजनाथ इस शनिवार और रविवार को कपिल शर्मा शो में मेहमान के रूप में दिखेंगे। दो पार्ट में बने इस शो का प्रसारण रविवार और शनिवार को होगा। इसमें कपिल शर्मा, सोनू सूद के साथ साधू बैजनाथ नजर आएंगे। अफीम कोठी निवासी गजाधर गुप्ता के पुत्र साधू बैजनाथ इन दिनों मुंबई में फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे हैं।

 
Sadhu Baijnath of Kanpur will be seen in Kapil Sharma's show
कपिल शर्मा के शो - फोटो : amar ujala
साधू ने अजय देवगन की फिल्म रेड, मुल्क, पलटन, पति पत्नी और वो, इंडिया मोस्ट वांटेड, सिंघम, सेक्शन 375 आदि फिल्मों में किरदार निभाया है। साधू ने बताया कि शो में सोनू सूद के साथ पूरे लॉकडाउन में जो काम किया है वह सारे अनुभव साझा किए। शो में मुझे इतना प्यार मिला कि मैं उसे भुला नहीं सकता हूं।  

 
Sadhu Baijnath of Kanpur will be seen in Kapil Sharma's show
कपिल शर्मा के शो - फोटो : amar ujala
... जब शो में सभी लोग रो पड़े
कपिल शर्मा शो के दौरान जब सोनू सूद व साधू बैजनाथ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कुछ वीडियो दिखाए तो वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। हमेशा दूसरों को हंसाने वाले कपिल शर्मा व अर्चना की भी आंखों में आंसू देखने को मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhu Baijnath of Kanpur will be seen in Kapil Sharma's show
कपिल शर्मा के शो के सेट का नजारा - फोटो : amar ujala
चाचा के हौसले से यहां तक पहुंचे
साधू बैजनाथ ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि का श्रेय मेरे चाचा राजाराम सेठ व मुनीम सेठ को जाता है। जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जब भी कभी निराश हुआ हूं तो उन्होंने हमेशा उत्साहवर्धन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed