फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sadar MLA and District President of Hamirpur met CM Yogi

Hamirpur: सीएम योगी से मिले सदर विधायक और जिलाध्यक्ष, अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर की शिकायत

Fri, 18 Nov 2022 05:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Nov 2022 05:40 PM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही, बताया कि जिला प्रशासन अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने में नाकाम है।

विज्ञापन
Sadar MLA and District President of Hamirpur met CM Yogi
मुख्यमंत्री के साथ विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता व महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जिला प्रशासन, एआरटीओ व पुलिस विभाग पर अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने में नकाम रहने की शिकायत की।

विज्ञापन

इसके साथ ही जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, रोडवेज डिपो के वर्कशॉप सहित अन्य समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता व सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से सदर विधायक ने कहा जिला प्रशासन, एआरटीओ व पुलिस विभाग की मिली भगत के चलते जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन पट्टाधारक जिला प्रशासन व खनिज विभाग की सह पर नदियों के साथ ग्रामीणों के खेतों से अवैध खनन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सिंडीकेट बनाकर कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को भरने की मांग रखी। वहीं कुरारा कस्बे में मगही नाले व सुमेरपुर में साहू नाले की नगर पालिका द्वारा सफाई न कराने से पूर्व में अतिवृष्टि के चलते कस्बे में बाढ़ के हालत बन गए थे।

इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही जिला मुख्यालय में बनने वाले मेडिकल कालेज के शीघ्र निर्माण कराए जाने को कहा। जबकि शहर के बीचोंबीच बने बस स्टैंड व वर्कशाप के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

इस पर कुछेछा में प्रस्तावित रोडवेज का वर्कशाप के लिए प्रस्तावित पांच करोड़ की धनराशि जारी कर इसके निर्माण कराए जाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। वहीं, अखंड परमधाम के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि ने सुमेरपुर के नजरपुर में 28 नवंबर को होने वाले 108 सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के लिए मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed