फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sachin Shukla was appointed city president of the Chamber of Commerce.

Kanpur News: सचिन शुक्ला बनाए गए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष

Tue, 10 Mar 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sachin Shukla was appointed city president of the Chamber of Commerce.
व्यापारियों को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल व मौजूद मनोनीत पदा​धिकारी। संवाद
झींझक। नगर के एक गेस्ट हाउस में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झींझक की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दाैरान नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सचिन शुक्ला को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने किया। इसके बाद राधा-कृष्ण का रूप धरे कलाकारों ने कृष्ण भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने व्यापारियों से विचार-विमर्श के बाद नगर इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सचिन शुक्ला को नगर अध्यक्ष, मानू पांडेय को कोषाध्यक्ष, अंशू पोरवाल को उप कोषाध्यक्ष, अनिल शर्मा को महामंत्री तथा बृजेश सिंह परिहार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को संगठित रहना होगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यहां पर सूर्यकांत त्रिपाठी, श्याम ओमर, रविंद्र पालीवाल, विमल शुक्ला, रंजन कुशवाहा, छोटे पोरवाल, समीर शर्मा, रजोली गुप्ता, गोलू अख्तर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed