फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SA Titans' spectacular victory powered by Abhay's century

Kanpur News: अभय के शतक से एसए टाइटंस की शानदार जीत

Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
SA Titans' spectacular victory powered by Abhay's century
कानपुर। केसीए से संबद्ध फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में एसए टाइटंस ने नाइट स्कॉर्चर्स को 33 रन से हराया। मुकाबला मंटोरा स्थित गीता देवी मैदान पर खेला गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए एसए टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट पर 196 रन बनाए। टीम से अभय यादव ने नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली। विशेष अग्निहोत्री ने 24 रन का योगदान दिया। नाइट स्कॉर्चर्स की ओर से गेंदबाजी में मानस वर्मा ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट स्कॉर्चर्स की टीम 14.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। टीम से वैदिक दीक्षित ने 72, दिव्यांशु प्रताप ने 28 और अनुपम तिवारी ने 20 रन बनाए। एसए टाइटंस की ओर से राज कटियार ने छह और श्लोक ने दो विकेट लिए। अभय यादव को शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed