फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RVS Cricket Academy wins thanks to Ashish's all-round performance

Kanpur News: आशीष के ऑलराउंड खेल से आरवीएस क्रिकेट अकादमी जीती

Thu, 25 Jun 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
RVS Cricket Academy wins thanks to Ashish's all-round performance
कानपुर। स्पार्क सीपीएल सीजन-3 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में आरवीएस क्रिकेट अकादमी ने के न्यूज इलेवन को छह विकेट से हराया। आशीष गौतम ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन



केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए के न्यूज इलेवन की टीम 29 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। सूफियान अंसारी ने 28 और शिवांश सिंह ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन


मोहम्मद जैद ने तीन विकेट झटके, जबकि शिवम शर्मा, मोहम्मद सिराज, आशीष गौतम, सुयश सिंह और आयुष को एक-एक सफलता मिली। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन ने 21.4 ओवर में चार विकेट पर जीत दर्ज की। आशीष गौतम ने शानदार 61 रन की पारी खेली। हर्ष राजपूत ने नाबाद 27 और सुयश सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। के न्यूज इलेवन के लिए विजय गौतम, सूर्य प्रकाश, आकाश जैन और विराज गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed