{"_id":"685c4c390baf1f10410af1b9","slug":"rvs-cricket-academy-and-pac-nursery-won-their-respective-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-126127-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आरवीएस क्रिकेट एकेडमी और पीएसी नर्सरी ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आरवीएस क्रिकेट एकेडमी और पीएसी नर्सरी ने जीते अपने-अपने मैच
विज्ञापन
डीएवी ग्राउंड में हुए मैच में विजयी पीएसी नर्सरी की टीम।
- फोटो : संवाद
कानपुर। स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हुए पहले मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने हेलिजर बार्डन इलेवन को 101 रन से हराया। दूसरे मैच में पीएसी नर्सरी ने आरपीसीए को 120 रन से हराया। दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर हुए।
पहले मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। टीम से कृष्णा यादव ने 87 व युवराज यादव ने 35 रन की पारी खेली। वहीं, हेलिजर बार्डन इलेवन की पूरी टीम 16.3 ओवर में मात्र 51 रन पर आउट हो गई।
टीम से आदित्य यादव ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कृष्णा व युवराज यादव ने तीन-तीन, देवेश ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा यादव को चुना गया। दूसरे मैच में पीएसी नर्सरी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाए।
विज्ञापन
टीम से राघवेंद्र पाल ने 85 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अजितेश, आदित्य व आरुष ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, आरपीसीए की पूरी टीम 17.3 ओवर में 43 रन पर आउट हो गई। टीम से प्रखर ने सर्वाधिक सात रन बनाए, तो गेंदबाजी में एस चौहान, आयुष व सार्थक ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच राघवेंद्र पाल को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।