फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ruthless murder of husband and wife in hardoi up

Hardoi: सेवानिवृत्त होमगार्ड व उसकी पत्नी की गला रेत कर हत्या, कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़े मिले शव

Wed, 28 Sep 2022 02:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Sep 2022 02:32 PM IST
सार

हरदोई में पति-पत्नी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
ruthless murder of husband and wife in hardoi up
हरदोई में पति-पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के काईमऊ गांव में मंगलवार रात सेवानिवृत्त होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेतकर कर हत्या कर दी गई। सुबह कमरे के अंदर जमीन पर खून से लथपथ दोनों के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने एसपी राजेश द्विवेदी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं पर जांच की।
विज्ञापन


आईजी ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौली थाना के काईमऊ निवासी संतराम (60) सेवानिवृत्त होमगार्ड थे। गांव के किनारे उसका दो मंजिल मकान बना है। वह पत्नी कैलाशा (57) के साथ रहता था।
विज्ञापन


मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला जिसपर मृतक के भाई सियाराम ने पड़ोसी अशोक के साथ पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर हाथ लगाते ही दरवाजा खुल गया। अंदर पहुंचने पर दोनों के शव कुछ दूरी पर एक कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल सिंह, सीओ विकास जायसवाल के साथ मौके पर पहुंंचे। एसपी ने मृतक के भाई और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। संतराम का गांव में बर्ताव, किन-किन लोगों का घर आना आदि पहलुओं पर जानकारी ली।

इधर सूचना मिलने पर आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने एसपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े पहुलओं की जांच की। उन्होंने एसपी को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि घटना रात 10 बजे से 11 बजे के बीच की प्रतीत हो रही है। घटना में प्रयुक्त संभावित आला कल्त घर में मौजूद मिला है। किसी से रंजिश न होने की बात सामने आई है। घटना में किसी करीबी का हाथ होना प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed