फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rura: Slow work on ROB, jam on city roads

रूरा : आरओबी पर धीमा काम, नगर के रास्तों पर जाम

Wed, 08 Jan 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rura: Slow work on ROB, jam on city roads
रूरा (कानपुर देहात)। नगर में आरओबी का काम सुस्त है। इधर सर्विस लेन कहीं उखड़ी तो कहीं धंस गई है। इसकी वजह से पूरा दिन वाहन अंडरपास मार्ग और सर्विस लेन पर जाम में फंस रहे हैं। मंगलवार को मरीजों को जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए चालक उलटी दिशा से एंबुलेंस सर्विस लेन पर ले आया तो जाम लग गया। वाहन पीछे कराकर एंबुलेंस को निकाला गया।
विज्ञापन

आरओबी पांच साल पूरे होने के बाद भी अधूरी है। इससे एक तरफ कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। वहीं, जाम से लोग जूझ रहे हैं। मुख्य सेतु से अंतिम पिलर को जोड़ने का काम पूरा होने के बाद अब बचे कार्याें को अपेक्षित तेजी से नहीं कराया जा रहा है। काम धीमा है तो सर्विस लेन भी क्षतिग्रस्त हैं। अकबरपुर की ओर से नगर में आने वाली सर्विस लेन नाला क्षतिग्रस्त होने की वजह से धंस गई है। ऐसे में दूसरी ओर की सर्विस लेन से ही दोनों ओर के वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन

इधर दुर्गा मंदिर की ओर पूर्व मंत्री के घर के आगे सीसी नाला बनाने का काम चल रहा है। इससे वाहनों को संकरे रास्तों से निकलना पड़ रहा है। सेतु निगम के अधिकारी पहले आरओबी पर बचे काम पूरे कराने और आखिर में सर्विस लेन का काम कराने पर अडे़ हैं। इधर लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन ने सेतु निगम से नाला शिफ्ट करने के एवज में बजट लिया है। इसके बाद भी बड़ा चौराहा की ओर सीसी नाला का निर्माण नहीं कराया गया है। आंशिक नाला की मरम्मत कराकर काम की इतिश्री कर ली गई है। इसकी वजह से आए दिन नाला टूटता है और इससे लगी सर्विस लेन धंस जाती है। इससे नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अंडरपास पर सीमेंट लदा ई-रिक्शा टेलीफोन एक्सचेंज के पास फंस गया। इससे जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। इधर अकबपुर रोड की ओर सर्विस लेन पर एंबुलेंस फंस गई। दूसरा वाहन हटाकर एंबुलेंस का निकाला गया। हालांकि जाम करीब आधे घंटे बाद हट सका।

................
वर्जन....
दुर्गा मंदिर की ओर चहारदीवारी की ढलाई पूरी हो गई है। बुधवार को शटरिंग खुलेगी। इसके बाद डाकघर की ओर की चहारदीवारी बनाने का काम होगा। 20 जनवरी के बाद आरओबी पर डामरीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। - वीके सेन, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed