फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ruckus at Wedding ceremony in farrukhabad

लड़कियों से इशारेबाजी में फंसे दूल्हे के जीजा, दुल्हन के फूफा ने कर दी हाथापाई और फिर हुआ ये सब

Thu, 19 Apr 2018 05:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at Wedding ceremony in farrukhabad
डेमो पिक
दुल्हन के दरवाजे बारात पहुंचने पर द्वारचार के समय दूल्हे के जीजा और दुल्हन के फूफा में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने पर शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा के  भाई और बहनाई को पकड़ कर थाने लाई। रातभर थाने में दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। सुबह समझौता होने पर वर और कन्या पक्ष घर चले गए। वर शादी बगैर किए बारात लेकर लौट गया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भगवान की मडैया सिंघीरामपुर निवासी शिवराम के बड़े पुत्र लालू की शादी गांव देवराम गढिया निवासी सर्वेश कुमार की बड़ी पुत्री गंगादेवी के साथ हुई थी। शिवराम ने छोटे पुत्र वीरेंद्र की शादी बड़ी बहूं गंगादेवी की छोटी बहन सोनम के साथ तय कर दी। बुधवार यानी 18 अप्रैल को शिवराम छोटे पुत्र वीरेंद्र की बारात लेकर सर्वेश कुमार के घर रात करीब 8 बजे पहुंचे। द्वारचार के दौरान वर पक्ष के जीजा ने कन्या पक्ष की लड़कियों को इशारा किया और उनसे बात करने लगा। तभी सोनम के फूफा ने वर के जीजा का कालर पकड़ लिया और गाली देने लगे। इसी को लेकर वर के जीजा और कन्या के फूफा में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


शादी समारोह कार्यक्रम में रंग में भंग पड़ गया। बाराती और घरातियों में विवाद होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के भाई लालू व बहनोई को पकड़ कर थाने लाई। रात में वर और कन्या पक्ष के लोगों  थाने पहुंचे और पंचायत शुरू हुई। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवती सोनम ने लड़का पसंद न आने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा शादी किए बगैर बारात लेकर बापस लौट गया। सोनम की मां पुष्पादेवी ने बताया कि लड़की को लड़का पसंद नहीं था। इस कारण शादी नहीं की गई। वहीं दूल्हे के भाई लालू ने बताया कि द्वारचार के दौरान कन्या पक्ष के लोगों ने अभद्रता की, इसका विरोध करने पर वह मारपीट को आमादा हो गए और बाद में शादी करने से भी इनकार कर दिया। इस कारण बारात शादी किए बगैर लौटा लाए है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि वर और बधू पक्ष में विवाद हो गया था। दोनों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed