फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RUB work stopped for one year due to non-availability of block

Kanpur News: ब्लॉक न मिलने पर एक साल से आरयूबी का काम बंद

Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
RUB work stopped for one year due to non-availability of block
रूरा। नगर में रेलवे ओवर ब्रिज बनने के बाद अब आरयूबी का काम करीब एक साल से रुका पड़ा है। जिम्मेदार लोग कभी रेलवे द्वारा ब्लॉक न मिलने व डीएफसीसी द्वारा सिंगल केबल शिफ्ट न करने की बात कह पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि करीब नौ माह से रेलवे लाइन के नीचे रखे जाने वाले आरसीसी सेगमेंट (बॉक्स) तैयार रखे हैं। इन्हें ट्रैक के नीचे खोदाई कर नीचे रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर में 40 करोड़ की लागत से बने आरओबी पर दो फरवरी से सफर शुरू है। इधर वैकल्पिक आवागमन के लिए दो लेन आरयूबी (रेलवे अंडरपास) आठ करोड़ रुपये की लागत से बनाने का काम चल रहा है। रेलवे ट्रैक के नीचे कुल चार आरसीसी सेगमेंट रखे जाएंगे। इससे दो आरसीसी सेगमेंट डीएफसीसी लाइन और दो आरसीसी सेगमेंट पुराने दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन ट्रैक के नीचे रखे जाने हैं।
विज्ञापन

फिलहाल आरसीसी सेगमेंट बनकर तैयार रखे हैं लेकिन करीब एक साल से रेलवे द्वारा ब्लॉक न मिलने के कारण रेलवे लाइन के नीचे खोदाई का काम नहीं शुरू हो पा रहा है। जिससे यहां से निकलने वाले भटौली, किशुनपुर, चिलौली, गहोलिया आदि गांवों के छोटे बड़े वाहनों को इस पार से उस पार जाने में समस्या हो रही है। वर्तमान समय में उक्त गांव के वाहनों को मुख्य चौराहे से होकर अकबरपुर सड़क से आरओबी पुल पर चढ़कर निकलना होता है जबकि अंडरपास के बन जाने से करीब एक किलोमीटर का चक्कर बचेगा। दिल्ली की बिहारी लाल मेघानी संस्था के जेई विपिन चौधरी ने बताया कि बरसात के कारण ब्लॉक नहीं मिल पाया था। इसी माह ब्लॉक मिलना था कि अधिकारियों का ट्रांसफार्मर हो गया। अब फिर से ब्लॉक के लिए पत्राचार किया गया है। एक या दो माह का अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed