फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTO fitness center gathers dust, private center gets green signal

Kanpur News: आरटीओ का फिटनेस सेंटर फांक रहा धूल, प्राइवेट सेंटर को हरी झंडी

Fri, 05 Dec 2025 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
RTO fitness center gathers dust, private center gets green signal
कानपुर। कामर्शियल वाहनों की फिटनेस के लिए किसाननगर में 6.50 करोड़ों की लागत से बना आरटीओ का ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर पांच साल से धूल फांक रहा है। वहीं, शासन अब भौंती में बन रहे प्राइवेट फिटनेस सेंटर को हरी झंडी दिखाने की तैयारी में है। दिसंबर में प्राइवेट सेंटर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन सरकारी सेंटर की पांच साल से लंबित तकनीकी निविदा की सुध लेने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

किसाननगर में बना आरटीओ का सरकारी फिटनेस सेंटर पहले दिसंबर 2021 में चालू होना था लेकिन मशीनें न आ पाने के कारण तारीख बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई थी। फिर भी बंगलूरू की कंपनी ने मशीनें नहीं भेजीं। इस बिल्डिंग का निर्माण करीब आठ करोड़ से पूरा होना था। इसमें यूपीआरआरएनएस कार्यदायी संस्था को 6.50 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। लापरवाही बतरने में शासन स्तर से मशीनें सप्लाई करने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा तकनीकी टेंडर नहीं किया गया। शासन स्तर से निविदा लंबित पड़ी है।
विज्ञापन

पांच साल पहले इस बिल्डिंग पर खर्च किए गए करोड़ों के सरकारी धन पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जब सरकारी ढांचा तैयार था तो उसे चालू क्यों नहीं कराया गया। क्या प्राइवेट सेंटर को बढ़ावा देने के लिए सरकारी सेंटर को जानबूझकर उपेक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबेपुर में चल रहा सेंटर, जल्द भौंती में होगा शुरू
जिले में अक्तूबर से पहले मैनुअल तरीके से वाहनों की फिटनेस होती थी। अब एक प्राइवेट कंपनी ने फिटनेस केंद्र चौबेपुर में बनाया है जो पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। यहां ज्यादातर वाहन अनफिट हो रहे हैं। अब जल्द ही राजस्थान की प्राइवेट कंपनी, भौंती में तैयार हो रहे ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर का संचालन करेगी। लगभग इसकी पूरी तैयारी भी कर ली गई है।


वर्जन-

2021 से बिल्डिंग बनकर तैयार है। उस समय जिस कंपनी को मशीन सप्लाई करने का टेंडर दिया गया था उसने सप्लाई नहीं की। फिर से तकनीकी निविदा निकाली जानी है। इसके बाद उसका संचालन शुरू हो जाएगा। - राकेंद्र सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed