Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RTE funds remained stuck for five months; books and uniforms had to be bought out of ones own pocket.

Kanpur News: पांच महीने अटका रहा आरटीई का पैसा, जेब से खरीदी किताबें-ड्रेस

Sun, 08 Nov 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
RTE funds remained stuck for five months; books and uniforms had to be bought out of ones own pocket.
कानपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाने की योजना में सरकारी सुस्ती भारी पड़ी। शासन से मई में बजट जारी होने के बावजूद अभिभावकों और निजी स्कूलों को पांच महीने से अधिक समय तक भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों की ड्रेस, जूते-मोजे, बैग, कॉपी और किताबें अपने खर्च पर खरीदनी पड़ीं।
विज्ञापन


वहीं, फीस प्रतिपूर्ति के लिए निजी स्कूल संचालक भी कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। अब दीपावली से पहले विभाग ने कुल 25.93 करोड़ रुपये जारी किए हैं।भुगतान में देरी की वजह खंड शिक्षा कार्यालयों में बैंक खातों के सत्यापन की धीमी प्रक्रिया रही। बीएसए कार्यालय स्तर पर हुई लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवारों और स्कूल संचालकों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि 24,953 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये के हिसाब से 12.47 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। वहीं, 25,095 बच्चों को प्रवेश देने वाले निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति के रूप में 13.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed