फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss

सात महीने बाद शुरू हुई संघ की शाखाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
rss
कानपुर। लॉक डाउन की वजह से बंद पड़ी संघ की शाखाएं पूरे सात महीने बाद रविवार की शाम से लगनी शुरू हो गई। इसके अलावा संघ की तरफ से प्रस्तावित सभी योजनाओं का संचालन भी अब शुरू हो जाएगा। इन सभी गतिविधियों पर फैसला करने के लिए पिछले तीन दिनों तक कानपुर प्रांत के संघ पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में आयोजित की गई। फैसला लिया गया कि कोरोना संक्रमण को लेकर जो भी नियम बनाए गए हैं, उसके तहत ही शाखाएं लगेगी और कार्यक्रमों का आयोजन भी उसी तरीके से होगा। संघ के माध्यम से स्वयं सेवकों की शाखाएं महानगर में करीब 900 स्थानों पर और पूरे प्रांत के किस जनपदों में 3000 से अधिक स्थानों पर सुबह और शाम आयोजित की जाती हैं। बैठक के आखिरी दिन फैसला लेने के तत्काल बाद सभी स्वयंसेवकों को संघ की गतिविधियां शुरू करने के संबंध में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दे दी गई। जिससे शाम के समय होने वाली शाखा सभी जगहों पर आयोजित हुई। इसके अलावा संघ की तरफ से की जाने वाली अन्य गतिविधियों धर्म जागरण, ग्राम विकास, गो संवर्धन, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव, परिवार और कुटुंब प्रबोधन को लेकर भी अब कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बैठक में क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह, प्रान्त संघ चालक ज्ञानेंद्र सचान, प्रांत प्रचारक श्रीराम, विभाग कार्यवाह भवानी भीख, विनोद पांडेय, प्रदीप भदौरिया, अशोक मिश्रा, घनश्याम, गोपाल कृष्ण पालीवाल, रविशंकर गुप्ता, यमुना प्रसाद गुप्ता सहित करीब बीस संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed