फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss worker died in road accident at lucknow hardoi highway

हरदोई-लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, आरएसएस कार्यकर्ता की मौके पर मौत

Thu, 18 Apr 2019 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Apr 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
rss worker died in road accident at lucknow hardoi highway
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
हरदोई के संडीला में हरदोई-लखनऊ हाईवे पर टोचिंग कर लाई जा रही बोलेरो में सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। बोलेरो चला रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक भाग गया। संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुंबाबाग निवासी अनिल मिश्रा (34) पुत्र महेश प्रसाद मिश्रा आरएसएस की केशव बस्ती प्रमुख थे।
विज्ञापन


बुधवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने हरदोई गए थे। वहां से लौटते समय देर रात कछौना के पास उनकी बोलेरो खराब हो गई। अनिल ने अपने भतीजे अनूप को फोन कर दूसरा वाहन भेजकर बोलेरो को टोचिंग के जरिए ले जाने को कहा। इसपर अनूप ने दूसरी बोलेरो भेज दी। दूसरी बोलेरो का चालक अनिल मिश्रा की बोलेरो को टोचिंग कर संडीला ला रहा था। 
विज्ञापन

लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने खराब बोलेरो में टक्कर मार दी

खराब बोलेरो की स्टेयरिंग अनिल मिश्रा ही संभाले थे। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर संडीला कोतवाली क्षेत्र के रैंसों गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने खराब बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक देखकर आगे चल रही बोलेरो तो साइड में हो गई।

टोचिंग कर लाई जा रही बोलेरो किनारे नहीं हो सकी और इसके चलते हादसा हो गया। अनिल के परिवार में उनकी पत्नी प्रीती हैं। उनके कोई बच्चा नहीं है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है, लेकिन चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed