फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RSS will motivate farmers across the country for zero budget farming

देश भर के किसानों को जीरो बजट खेती के लिए प्रेरित करेगा संघ, गांव-गांव बनाए जाएंगे आरोग्य मित्र

Sun, 04 Aug 2019 10:31 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Aug 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
RSS will motivate farmers across the country for zero budget farming
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई आरोग्य भारती जीरो बजट खेती पर जोर देगी। इसके लिए देश भर के किसानों, ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। शनिवार को कानपुर के बिठूर में शुरू हुई आरोग्य भारती की स्वस्थ ग्राम कार्यशाला में बिठूर के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने इस संबंध में किसानों को कई जानकारियां भी दी।
विज्ञापन


हरिराम आश्रम में कार्यशाला के प्रथम सत्र का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश गौतम ने किया। उन्होंने देश के 20 प्रांतों से आए आरोग्य भारती पदाधिकारियों से उनके साल भर के कार्योें का ब्योरा लिया। इसके साथ ही संस्था के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने लोगों को स्वस्थ ग्राम योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि गांव-गांव आरोग्य मित्र बनाए जाएंगे। इनके जरिए लोगों को प्राकृतिक खेती, औषधीय पौधे लगाने और उनकी उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से ही लोगों को आजीवन आरोग्य बनाया जा सकता है। गोबर की खाद और बैलों के जरिए होने वाली खेती को फिर से शुरू करने की जरूरत है।

इस खेती के जरिए जो भी अनाज पैदा होगा वह पूरी तरह से शुद्ध और पौष्टिक होगा। इसी तरह घर-घर में जो औषधियां प्रयोग में लाई जाती हैं, उनके पौधों का रोपण भी इस दिशा में अच्छा कदम होगा। कार्यशाला में पहले दिन कुल चार सत्र हुए। डॉ. राकेश पंडित ने औषधीय पौधों के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed