फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RSS plan By 2025 branch of Sangh will be set up in every village of country

संघ के रंग में रंगने का लक्ष्य: 2025 तक देश के हर गांव में लगेगी शाखा, प्रक्रिया शुरू

Tue, 22 Mar 2022 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर।
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 09:31 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष तक सभी गांवों और दलित बस्तियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। इसके तरह हर गांव में मिलन केंद्र और शाखाओं का आयोजन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
RSS plan By 2025 branch of Sangh will be set up in every village of country
क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 2025 में अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष तक देश के सभी गांवों और दलित बस्तियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही एक-एक गांव में मिलन केंद्र और शाखाओं का आयोजन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले दिनों अहमदाबाद में आयोजित संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में हुए फैसलों के संबंध में मंगलवार को क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।

विज्ञापन


क्षेत्र संघचालक के अनुसार, प्रतिनिधि सभा में शताब्दी वर्ष तक शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शाखाओं की संख्या दोगुनी करने का फैसला लिया गया है। बताया कि पिछले एक वर्ष में कोरोना महामारी के बावजूद देशभर में करीब 5300 नई शाखाएं लगने लगी हैं। इसी तरह साप्ताहिक मिलन केंद्र और जगह-जगह बनाई गई संघ मंडली की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन


कोरोनाकाल खत्म होने के बाद उन्होंने इसमें और इजाफे की उम्मीद जताई है। कानपुर प्रांत के 21 जिलों में संघ के कार्यक्रमों के संबंध में प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम ने बताया कि एक वर्ष में 106 नई शाखाएं लगने लगी हैं। इसी तरह प्रांत की 479 सेवा बस्तियों में से 199 में संघ की शाखाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed