फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rss chief mohan bhagwat at dharmnagri

धर्मनगरी में ये क्या बोल गए संघ प्रमुख मोहन भागवत

Tue, 28 Feb 2017 04:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 04:53 PM IST
सार

- महाकौशल प्रांत की बैठक में यूपी चुनाव के हालत की समीक्षा भी
- हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के साथ भोजन
- आने वाले मप्र चुनाव में भी संघ की भूमिका पर विस्तार से चर्चा 
- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत धर्मनगरी में

विज्ञापन
rss chief mohan bhagwat at dharmnagri
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत रविवार को चित्रकूट की धर्मनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी चुनाव का ब्योरा लेते हुए एक गोपनीय बैठक की। बैठक को यूपी  चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है इसमें संघ ने विशेष रणनीति तैयार की है... 
विज्ञापन



 

संघ की डगर पर विपक्ष की नजर

rss chief mohan bhagwat at dharmnagri
चित्रकूट पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि अपने मिशन में सभी मिलजुल कर डटे रहें। संगठन को मजबूत बनाने में एक एकदूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा मिलकर काम करे, किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उनके इस बयान पर विपक्षी दलों में चर्चा तेज हो गई है। 

सभी पता लगाने की कोशिश में है कि संघ किस रणनीति पर काम करने वाला है। फिलहाल, रविवार को चित्रकूट की बैठक गोपनीय होने के चलते ज्यादा जानकारी जुटाई नहीं जा सकी। 

मोहन भागवत भारी सुरक्षा के बीच रविवार को धर्मनगरी पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर बमुश्किल कुछ देर के लिए बातचीत हुई। इसके बाद डीआरआई परिसर में चल रहे ग्रामोदय मेले में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवत ने मंत्रियों से मिलकर की गुपचुप बैठक

rss chief mohan bhagwat at dharmnagri
मोहन भागवत ( फाइल फोटो)
बाद में वे चित्रकूट के आरोग्य धाम पहुंचे जहां कुछ देर आराम कर उन्होंनें हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के साथ बातचीत की। आरोग्य धाम में कई लोग सरसंघ चालक उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन वह किसी से नहीं मिले।

कुछ केंद्रिय मंत्रियों ने अपनी हाजिरी जरूर लगाई।शाम को भागवत ने आरएसएस के महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों व प्रचारकों के साथ बैठक की। बैठक पूरी तरह से गोपनीय रखी गई।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आरएसएस प्रमुख ने यूपी में चल रहे विधानसभा चुनाव की समीक्षा की। इसके बाद मप्र में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव में संघ की रणनीति बनाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed