फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rs 2.5 lakh cash seized from Bolero, there was a possibility of spending it in elections, Chikasi police took

Hamirpur: बोलेरो से ढाई लाख रुपये नकद जब्त, चुनाव में खपाने की थी आशंका, चिकासी पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 16 Apr 2024 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Apr 2024 02:25 PM IST
सार

Hamirpur News: चिकासी पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद बोलेरो को रोका गया, जिसमें से ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं। कार सवार रुपयों की जानकारी नहीं दे सके।

विज्ञापन
Rs 2.5 lakh cash seized from Bolero, there was a possibility of spending it in elections, Chikasi police took
कार्रवाई करती चिकासी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर स्टेटिक्स सर्विलांस टीम ने चिकासी पुलिस के साथ दो  लाख 50 हजार संदिग्ध रुपये नकद जब्त किए हैं। सोमवार को मझगवां पुलिस ने दो लाख 66 हजार जब्त किए थे। मंगलवार को चिकासी पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बेतवा पुल बैरियर के पास संदिग्ध वाहन सफेद बोलेरो को रोका गया।

विज्ञापन

पुलिस को आयुष सिंह पुत्र शिवस्वरूप सिंह निवासी खौजा रामपुर थाना, राजपुर जिला कानपुर देहात, मोहित पुत्र हरगोविंद निवासी भरौशा थाना मौठ जिला झांसी, दीपक सिंह पुत्र सूरज भान सिंह निवासी खरक कला थाना भिवानी, जिला भिवानी हरियाणा के कब्जे से  दो लाख 50 हजार  रुपये बरामद हुए। तीनों लोग बरामद धनराशि के बारे में जानकारी की गई, तो सही उत्तर नहीं दे सकें। इसके बाद धनराशि जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed