{"_id":"684ddc2869a9736fa902fc24","slug":"rovers-club-won-prof-d-yadav-memorial-trophy-kanpur-news-c-362-1-ka11006-125542-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रोवर्स क्लब ने जीती प्रो. डी यादव स्मारक ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रोवर्स क्लब ने जीती प्रो. डी यादव स्मारक ट्रॉफी
विज्ञापन
फाइनल जीतने वाले रोवर्स क्लब के खिलाड़ी।
- फोटो : आयोजक
कानपुर। प्रो. डी यादव स्मारक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रोवर्स क्लब ने चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अनय अवस्थी को दिया गया।
आईआईटी मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 132 रन बनाए। टीम से सूरज यादव ने 46 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनुज श्रीवास्तव ने तीन, शुभम यादव व सौरभ सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
जवाब में रोवर्स क्लब ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अनय अवस्थी ने नाबाद 93 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में दीपक यादव ने दो को आउट किया। श्रेष्ठ गेंदबाज दीपक यादव, श्रेष्ठ बल्लेबाज शुभ यादव, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अनय अवस्थी को चुना गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि आईआईटी के रजिस्ट्रार विश्वास रंजन, पूर्व रणजी प्लेयर कपिल पांडे ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। यह जानकारी आईआईटी के शारीरिक विभाग व आयोजक पंकज पांडे ने दी।