फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rovers Club defeated Winners Club to reach the semi-finals.

Kanpur News: विनर्स क्लब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा रोवर्स क्लब

Wed, 21 Jan 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rovers Club defeated Winners Club to reach the semi-finals.
कानपुर। मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए क्वार्टरफाइनल मैच में रोवर्स क्लब ने विनर्स क्लब को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में विनर्स क्लब ने 34.5 ओवर में 162 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से शिवांशु सचान ने 45 और आयुष पांडे ने 27 रन जोड़े। गेंदबाजी में रोवर्स क्लब के नूरैन अली ने चार और सत्यम पांडे ने दो विकेट झटके। वहीं रोवर्स क्लब ने 28.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर मुकाबला जीता। टीम से फैज अहमद ने 38, सलमान खुर्शीद ने 34 और आदेश कुमार ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में मीशाम अब्बास ने तीन विकेट हासिल किए। इससे पहले मैच का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष जीके मालवीय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह, पीएस नेगी, मनीष मालवीय, आशू मेहरोत्रा, मनीष मेहरोत्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed