फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Route diversion for the third time for repair of Yamuna bridge, traffic jam

Kanpur News: यमुना पुल की मरम्मत को तीसरी बार रूट डायवर्जन, रहा जाम

Sun, 29 Jun 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Route diversion for the third time for repair of Yamuna bridge, traffic jam
मूसानगर। हमीरपुर में यमुना नदी पुल की मरम्मत के लिए इस माह तीसरी बार यातायात रोक कर रूट डायवर्जन किया गया है। शनिवार व रविवार को चलने वाले काम की वजह से रोडवेज बस, निजी व व्यावसायिक वाहन मूसानगर मनकी मार्ग से होकर निकल रहे हैं। ऐसे में यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जिससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्यादातर वाहन मूसानगर, मनकी संपर्क मार्ग से कुरारा होते हुए निकल रहे हैं। इस मार्ग से हमीरपुर, महोबा, छतरपुर, राठ रोडवेज डिपो की बसों का संचालन किया जा रहा है। जो घाटमपुर या भोगनीपुर होते हुए कानपुर लखनऊ पहुंच रहे हैं। नगर के गुड्डू, कल्लू, अनिल, अंबर, सतीश ने बताया कि यमुना पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। रूट डायवर्जन किए जाने से यहां यातायात बढ़ जाता है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

वहीं, रिवाईन देवी में बड़े पुल का निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के चलते मार्ग के दोनों किनारों में मिट्टी डाल दी गई है। बारिश होने के कारण मुगलरोड हाइवे से सूरजपुरवा होते हुए मनकी संपर्क मार्ग कीचड़ युक्त हो गया है। इससे भी लोगों को परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि हमीरपुर में यमुना नदी पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिससे रूट डायवर्जन किया गया है। बढ़ते यातायात के मद्देनजर बालाजी मंदिर व मुगल रोड में पुलिस बल के तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed