सर्दी के मौसम से बचने के लिए जलाया गया रूम हीटर एक परिवार के लिए 'काल' साबित हुआ। सुबह जब कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों को चिंता हुई अंदर जाकर देखा तो 4 लोग बेहोश पड़े थे वहीं मासूम बच्ची की मौत हो चुकी थी। मामला यूपी के औरैया जिले का है।
{"_id":"5a5106414f1c1b44198b531d","slug":"room-heater-is-dangerous-use-these-precautions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'काल बना रूम हीटर', मासूम की मौत 4 बेहोश, आप भी बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'काल बना रूम हीटर', मासूम की मौत 4 बेहोश, आप भी बरतें ये सावधानियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
डेमो पिक
औरैया कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में सर्दी के मौसम में एक कमरे में रूम हीटर लगाकर सो रहे परिवार के चार सदस्य सुबह बेहोशी की हालत में मिले। जब सुबह देर तक वह लोग बाहर नहीं निकले तो अन्य परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। जिस पर पड़ोसी आनन-फानन उन्हें शहर के प्रार्थना नर्सिंग होम ले गए। यहां पर हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। जहां सैफई में एक मासूम की मौत हो गई है।
डेमो पिक
कस्बा खानपुर के मोहल्ला मदार निवासी पप्पू पुत्र खुर्शीद के यहां उसकी पुत्री रूकसार अपने दो पुत्रियों सना व शिफा के साथ मायके घूमने आई हुई थी। बीती रात्रि रूकसार अपनी मां फहमीदा व अपनी दोनों पुत्रियों के साथ एक कमरे में रूम हीटर लगाकर सो रहे थे। तभी आक्सीजन न मिलने के कारण रूकसार, फहमीदा, सना व शिफा बेहोश हो गई। जब सुबह काफी देर तक कमरे से उक्त लोग नहीं निकले तो पप्पू ने कमरे में जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
परिजन पड़ोसियों की मदद से गंभीर रूप से घायल लोगों को एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। यहां पर डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए रूकसार व उसकी दोनों पुत्रियों को रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान शिफा (3) की मौत हो गई। मौत की खबर जब पप्पू के घर में लगी तो वह आनन-फानन रूकसार के ससुराल व सैफई चले गए हैं।
बरतें ये सावधानियां....
बरतें ये सावधानियां....
कमरे में वेंटिलेशन का ध्यान रखें। कमरा गर्म करने के लिए उपकरण को चार घटे से ज्यादा न चलाएं। हीटर या अंगीठी बेड से लगभग चार मीटर की दूरी पर हों। हीटर के सामने पानी से भरा बर्तन रखें ताकि कमरे में नमी बनी रहे। शरीर में नमी कम न हो इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।