फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roland Club Wins Trophy by Defeating Southern Cricket Club

Kanpur News: रोलैंड क्लब ने सदर्न क्रिकेट क्लब को हराकर जीती ट्रॉफी

Wed, 18 Mar 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Roland Club Wins Trophy by Defeating Southern Cricket Club
प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजयी टीम। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। अमर क्लब की ओर से आयोजित प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रोलैंड क्लब ने सदर्न क्रिकेट क्लब को पांच रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में रोलैंड क्लब ने 27.2 ओवर में 159 रन बनाए। टीम से फरजान अली ने 50, आकाश ने 25, सौरभ मिश्रा और कामरान अली ने 18-18 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार, आदर्श श्रीवास्तव ने दो, आदिति अग्रवाल, आदर्श त्रिपाठी और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


वहीं, सदर्न क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 34.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। टीम से शुभदीप ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कामरान अली ने तीन, अंकुल जैन ने दो, फरजान अली, स्वास्तिक शर्मा और सौरभ मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच कामरान अली को चुना गया। मैच के बाद अंजनी तिवारी ने विजेता, संतोष मिश्रा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मनीष वर्मा को केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आदर्श श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव सौरभ गुप्ता ने पुरस्कृत किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आदित्य दीक्षित को चुना गया। संचालन दीपेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed