फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rohit's body was found 21 hours after drowning, search for Deepak continues

Kanpur News: डूबने के 21 घंटे बाद मिला रोहित का शव, दीपक की तलाश जारी

Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rohit's body was found 21 hours after drowning, search for Deepak continues
सेंगुर नदी में जाल ड़ालते लोग। - फोटो : संवाद
डेरापुर। फत्तेपुर आईटीआई के पास सेंगुर नदी के चेकडैम में नहाने के दौरान रविवार दोपहर दो युवक डूब गए थे। सोमवार सुबह दोबारा शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में सुबह 8:30 बजे नदी से रोहित का शव बरामद कर लिया गया। जबकि दीपक की तलाश में एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

डेरापुर के जरौली निवासी रोहित (25) पुत्र विजय नारायण व फत्तेपुर निवासी दीपक (28) पुत्र कृष्ण गोपाल के डूबने की जानकारी के बाद से दोनों के परिजन रातभर चेकडैम के पास टकटकी लगाए रहे। सुबह छह बजते ही ग्रामीण व स्थानीय गोताखोरों ने थानाध्यक्ष महेश कुमार की मौजूदगी में नदी में उतरकर तलाश शुरू की। जबकि एसडीआरफ टीम ने सर्च अभियान 7:30 बजे के करीब शुरू किया। 8:30 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने चेकडैम से 10 मीटर दूर नदी की तलहटी से रोहित का शव बरामद किया।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी पर एसडीएम डेरापुर भूमिका यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक मिथलेश कटियार व पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद व्यास निराला ने मौके पर पहुंचकर परिजन को ढांढस बंधाया। वहीं दीपक की तलाश में जुटीं एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरों को शाम सात बजे तक सफलता नहीं मिली। एसडीएम भूमिका यादव ने बताया कि रोहित का शव बरामद कर लिया गया है। दीपक की नदी में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
एडीएम ने पहुंच बंधाया ढांढस, लापरवाही के लगे आरोप
एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य दोपहर में घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढ़स बंधाया। इधर दीपक की तलाश में सिथिलता का आरोप लगा परिजन व पूर्व प्रधान नाराजगी जताने लगे। पूर्व प्रधान ने एडीएम से कहा कि सर ग्रामीण आपकी टीमों का लगातार सहयोग कर रहे हैं। मगर प्रशासन हमारा सहयोग नहीं कर रहा है। सर्च ऑपरेशन में लगी टीम का कभी ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो जाता है तो कहीं कुछ।

नदी से रोहित के शव को भी ग्रामीणों ने बरामद किया है। इसमें एसडीआरएफ का योगदान नहीं हैं। प्रशासन की ओर से घटना के 26 घंटे बीतने के बाद भी नदी में जाल नहीं डाला गया है। इस पर एडीएम ने तुरंत जाल मंगवाकर नदी में डलवाया। साथ ही एसडीएम भूमिका यादव को घटना स्थल पर सिकंदरा, मूसानगर आदि स्थानों से गोताखोर बुलाने के निर्देश दिए। वहीं, इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे सोमवार को भी परिजन के साथ फोन पर संपर्क में रहे। सांसद ने कहा कि वह शीर्ष अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारियों ने बचाव कार्य में तेजी नहीं दिखाई। इससे दीपक की तलाश में देरी हो रही है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

.............
नदी के बहाव को देखते हुए सतर्क करती रही पुलिस
रोहित का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नदी का बहाव अधिक होने से किनारे की मिट्टी का कटान हो गया था। इसके बाद भी किनारे से ग्रामीण नहीं हट रहे थे। इस पर थानाध्यक्ष महेश कुमार ग्रामीणों को लाउड स्पीकर से किनारे खतरा होने को लेकर सतर्क करते रहे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से घटना स्थल पर अमराहट थाना का फोर्स व क्यूआरटी टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने रात में परिजन की जंगली कीटों से सुरक्षा के लिए ट्रॉली जनरेटर मंगवाकर प्रकाश की व्यवस्था भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed