{"_id":"62ab0f84b849194dd1092433","slug":"robbery-from-a-bullion-trader-in-hardoi-miscreants-ran-away-with-a-bag-full-of-jewellery-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से लूट: जेवरों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी से लूट: जेवरों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 16 Jun 2022 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:41 PM IST
सार
बेहंदर थाना क्षेत्र में दो बाइक में सवार चार बदमाश सराफ से जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी और महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में चार बदमाश बुधवार देर रात सराफा व्यवसायी का जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। यह घटना बेहंदर थाना क्षेत्र में हुई। बैग में तकरीबन दस लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर थे। मिली जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा दहिगवां निवासी अनुज वर्मा की सराफा की दुकान गौसगंज के सदर बाजार में है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात वह पत्नी ज्योतमा के साथ दुकान बंद कर स्कूटी घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र गौसगंज नेवादा गांव के सामने हसनापुर रोड पर रजबहा पुलिया के निकट बाइक सवार चार लुटेरों ने उनकी स्कूटी रोक ली। जब तक अनुज और उनकी पत्नी समझते तब तक लुटेरे जेवरों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सराफ अनुज के मुताबिक बैग में लगभग सात किलो चांदी और 150 ग्राम सोने के जेवर थे। कासिमपुर एसओ हरिशंकर प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ ही कुछ देर बाद देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारी, उनकी पत्नी ज्योतमा के साथ-साथ आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसओ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सराफ अनुज की तहरीर पर चार अज्ञात लुटेरो के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन