फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery case turned out to be suspicious, some jewellery was found in the house

Kanpur News: डकैती का मामला निकला संदिग्ध, घर में मिले कुछ जेवर

Mon, 10 Mar 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Robbery case turned out to be suspicious, some jewellery was found in the house
ताखा। खरगपुर सरैया गांव में एक व्यक्ति की ओर से दी गई डाका पड़ने की सूचना पुलिस की जांच पड़ताल में संदिग्ध निकली है। पुलिस को घर में ही कुछ गहने रखे मिले हैं। महिला ने तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगपुर सरैया गांव के लाखन सिंह ने बहू सीमा के घर पर शुक्रवार रात घर में छह लोगों के घुसकर डाका डालने की पुलिस को सूचना दी थी। उसने मारपीट और आंखों में मिर्च डालने का भी आरोप लगाया था। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने डकैती की जानकारी पर जांच पड़ताल की तो महिला की ओर से लुटने वाले गहनों में से कुछ घर में ही रखे मिले। पुलिस को डकैतों के घुसने का कोई सुराग आसपास पूछताछ या सीसीटीवी कैमरों में भी नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार, महिला बयान बदल रही है। उसने तहरीर देने से भी मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया अभी तक जांच में घटना संदिग्ध पाई गई है। चूड़ी और तोड़िया घर पर मिली हैं। सीओ अतुल प्रधान ने बताया जांच में महिला ने जो जेवर बदमाशों के ले जाने की बात कही थी। उसमें काफी जेवर घर पर मिले हैं। अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed