फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery case in Shivam Enclave: Guard gave statement to police

शिवम इन्क्लेव में डकैती का मामला: गार्ड बोला...साहब जिल्लत की जिंदगी से इज्जत की मौत अच्छी थी

Sat, 25 Sep 2021 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Sep 2021 02:23 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ से परेशान होकर वीरेंद्र ने गुरुवार को दोनों हाथों की नसें काट ली थीं। थाना प्रभारी रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों ने गार्ड को डिस्चार्ज कर दिया है।

विज्ञापन
Robbery case in Shivam Enclave: Guard gave statement to police
अस्पताल में भर्ती गार्ड वीरेंद्र वर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

साहब! पूर्व में मेरा बेटा लूट के मामले में जेल काट चुका है। उसके किए की सजा मुझे भुगतनी पड़ रही है। वारदात के बाद से पुलिस के साथ अपार्टमेंट के लोग भी मुझे शक की निगाह से देख रहे थे। उन्हें ऐसा लगता था कि मैंने ही डकैती डलवाई है। ऐसे में जिल्लत की जिंदगी से इज्जत की मौत ही अच्छी थी। इसीलिए मैंने अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं।
विज्ञापन


ये बात शिवम इन्क्लेव के गार्ड वीरेंद्र ने अपने बयान में कही। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराने के बाद अपार्टमेंट में छोड़ दिया। साथ ही जांच पूरी होने तक अपार्टमेंट में ही रहने की बात कही है। गोविंदनगर स्थित शिवम इन्क्लेव में 16 सितंबर की रात आशा गुप्ता को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती डाली गई थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने 70 वर्षीय औरैया निवासी गार्ड वीरेंद्र सिंह को भी बंधक बना लिया था। पुलिस की पूछताछ से परेशान होकर वीरेंद्र ने गुरुवार को दोनों हाथों की नसें काट ली थीं। थाना प्रभारी रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों ने गार्ड को डिस्चार्ज कर दिया है। गांव से उसकी पत्नी अनुसुइया देवी आ चुकी है। उसकी देखरेख के लिए एक होमगार्ड भी तैनात किया गया है। दवा का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के डर से कोई नहीं आया मिलने
वीरेंद्र ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी सुनीता व दो बेटे अखिलेश और मनीष हैं। पुलिस के डर से कोई मुझे देखने तक नहीं आया। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उनके बड़े बेटे अखिलेश को पुखरायां से उठाकर पूछताछ की थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया था।


तीन ऑटो चालक समेत 20 संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस ने तीन ऑटो चालकों के अलावा 20 और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन डकैतों का सुराग नहीं मिल सका। ज्यादातर संदिग्ध अपराधी हैं। उनके बयानों की पुष्टि और सीडीआर निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed