{"_id":"63c8e76f74d4d73f8f5b85e1","slug":"robbery-case-after-couple-murder-in-kanpur-up-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती हत्याकांड के बाद डकैती का मामला: बहू के इर्द गिर्द घूम रही पुलिस की जांच, बड़े बेटे से भी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती हत्याकांड के बाद डकैती का मामला: बहू के इर्द गिर्द घूम रही पुलिस की जांच, बड़े बेटे से भी पूछताछ
Thu, 19 Jan 2023 12:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:17 PM IST
सार
बिल्हौर में ककवन के फत्तेपुर गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर 10 लाख लूटने के मामले में पुलिस बहू को संदिग्ध मान रही है। पुलिस बहू व बेटे से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
कानपुर में हत्या और लूट का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बीडीसी सदस्य के माता-पिता की हत्या कर डकैती डालने के मामले में पुलिस वारदात के वक्त घर में मौजूद बहू सपना को संदिग्ध मान रही है । मगर लूटी हुई नकदी और जेवरात न मिल पाने के कारण पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पा रही है। पुलिस को बहू की सीडीआर से कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
जिसपर काम जारी है। बहू से पूछताछ करते हुए 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है मगर अब तक उसने गुनाह नहीं कबूल किया है। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल के मुताबिक पुलिस खुलासे के करीब है। वारदात में जो लोग बुलाए गए थे उनसे कब कैसे कहां संपर्क किया गया इसकी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
ककवन के फत्तेपुर गांव में गत गुरुवार रात बीडीसी सदस्य राजकुमार के घर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर बुजुर्ग माता-पिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे नकदी समेत 10 लाख रुपये कीमत के जेवर लूट लिए थे। पुलिस का कहना है कि छोटी बहू से लगाकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन घर से गायब नकदी व जेवर बरामद न हो पाने से घटना का खुलासा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
बड़े बेटे-बहू से पुलिस करेगी पूछताछ
बुजुर्ग दंपती के अंतिम क्रिया का काम बड़ा बेटा कर रहा है। किसी करीबी ने पुलिस से घटना में बड़े बेटे व बहू का हाथ होने का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि अब बड़े बेटे व बहू से भी पूछताछ की जाएगी।