{"_id":"67b8c92dedea77ae2c020b84","slug":"robbery-accused-opened-fire-on-police-four-arrested-kanpur-news-c-225-1-sknp1044-112526-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लूट के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लूट के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट के मामले में पकड़े गए चारों आरोपी।
- फोटो : स्रोत: पुलिस
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बसौरा गांव के पास तीन दिन पहले शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ को पीटकर लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई नकदी, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए।
कोतवाली क्षेत्र के पलका गांव निवासी राजबहादुर 18 फरवरी को एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में चार बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट कर दी थी और 15 हजार रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसपी पलाश बंसल ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीमों को लगाया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अहम सुराग लगे थे।
शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह, एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह व सर्विलांस प्रभारी रविकुमार सिंह को सूचना मिली कि चार आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से पसवारा मार्ग से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। एक बाइक से आ रहे चार बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायर कर दिया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर आशीष सिंह निवासी मगरौलकलां, निखिल राजपूत निवासी टोला रावत हमीरपुर, प्रद्युम्न श्रीवास निवासी बिच्छू पहाड़िया और अमित अहिरवार निवासी टिकरिया को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से लूट के 3,330 रुपये, एक मोबाइल, एक तमंचा, तीन कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।