फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Robbery accused arrested in police encounter, had opened fire during recovery of goods, admitted in hospital

Hamirpur: लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, माल बरामदगी के दौरान झोंका था फायर, अस्पताल में भर्ती

Sat, 21 Sep 2024 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 10:33 AM IST
सार

Hamirpur News: लूट के आरोपी ने माल बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Robbery accused arrested in police encounter, had opened fire during recovery of goods, admitted in hospital
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में दंपती के साथ लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। इसी मामले में शुक्रवार को दो बाल अपचारियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को जनपद महोबा के बृजेंद्र कुमार थाना जरिया के पास से अपनी पत्नी के साथ जा रहा था।

विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सर्विस रोड पर बसोठ और गुदेला के मध्य तीन अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा बृजेंद्र कुमार के साथ मारपीट करते हुए एक मोबाइल, 20,000 नकद व एक मंगलसूत्र छीन लिया। थाना मुस्करा पुलिस ने बृजेंद्र कुमार से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुस्करा मे आठ लोगों पर लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

20 सितंबर को साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र सुभाष पाल (19) निवासी ग्राम बिहुनी थाना मुस्करा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूट के 2200 रुपये बरामद किए गए। पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और छीना गया मोबाइल फोन मौदहा डैम बांध रोड के जंगल मे छिपा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से फायर किया
उसे भी बरामद करवा सकता हूं। अभियुक्त की इस बात पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची, तो मौके से मोटर साइकिल बरामद हुई। वहीं, अभियुक्त मोबाइल फोन निकालने की बात कहते हुए झुका ही था कि वहीं से उसके द्वारा पूर्व मे छुपाए गए मोबाइल फोन के साथ अवैध असलहा से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और भागने का प्रयास करने लगा।

घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा गया, तो अवैध असलहा तान दिया। तब पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिसमें अभियुक्त ओम प्रकाश के दाहिने पैर पर गोली लग गई। मौके पर ही उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया। घायल को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed