{"_id":"688a7e7e2432b640f30fd021","slug":"robbers-beat-up-two-drivers-in-two-days-and-looted-cash-and-autos-kanpur-news-c-362-1-ka11002-128159-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो दिन में दो चालकों को पीटकर लुटेरों ने नकदी-ऑटो लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो दिन में दो चालकों को पीटकर लुटेरों ने नकदी-ऑटो लूटी
विज्ञापन
पीड़ित आटो चालक जगमोहन।
- फोटो : संवाद
कानपुर। भोर के लुटेरों का गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दो दिन में दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। मंगलवार को पहली वारदात कल्याणपुर क्राॅसिंग से सरवनखेड़ा के लिए बुक किए गए ऑटो चालक गंगागंज निवासी राजू संग हुई थी। वहीं दूसरी वारदात बुधवार को घंटाघर से पनकी के गोपालपुर के लिए बुक किए गए ऑटो चालक के साथ हुई है। लुटेरे उसे पीटने के बाद मोबाइल, नकदी और ऑटो लूट ले गए। पुलिस लुटेरों का पता लगाने के लिए घंटाघर से गोपालपुर तक कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विजयनगर निवासी जगमोहन मिश्रा ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। जगमोहन ने बताया कि बुधवार तड़के घंटाघर में तीन युवकों ने पनकी के गोपालपुर जाने के लिए 450 रुपये में ऑटो बुक किया था। सुबह करीब पांच बजे गोपालपुर पहुंचने से थोड़ा पहले तीनों ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मोबाइल और जेब में पड़े 2250 रुपये निकाल लिए। शोर मचाने पर उनमें से दो शातिरों ने उनका गला और मुंह दबा दिया। इसके बाद ऑटो लेकर भाग निकले। उन्होंने पैदल गोपालपुर पुलिस चौकी पहुंचकर वारदात की जानकारी दी।
पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसी तरह मंगलवार तड़के कल्याणपुर क्राॅसिंग से तीन युवकों ने सरवनखेड़ा जाने के लिए ऑटो बुक किया था। दो किलोमीटर पहले त्रिवेदिनपुर में चालक से मारपीट कर मोबाइल, 400 रुपये और ऑटो लूट लिया था। दोनों ही वारदातों में चालक को पीटने और तड़के लूट करने, वारदात में तीन-तीन युवकों के शामिल होने से एक ही गैंग की कारस्तानी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पनकी एसीपी शिखर ने बताया कि घंटाघर से गोपालपुर के बीच के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सर्विलांस टीम भी लगाई गई है।