फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways buses will soon stop at the bus stand, Overbridge crossing will now be called Namaste crossing

Kanpur News: बस अड्डे में जल्द रुकेंगी रोडवेज बसें, ओवरब्रिज चौराहा अब कहलाएगा नमस्ते चौराहा

Thu, 12 Jun 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will soon stop at the bus stand, Overbridge crossing will now be called Namaste crossing
कानपुर देहात। अकबरपुर में करीब डेढ़ करोड़ से बने नवीन बस अड्डे में जल्द रोडवेज बसें रुकेंगीं। इससे कारोबारी गतिविधि बढ़ेगी। जबकि ओवर ब्रिज चौराहा अब नमस्ते चौराहा कहलाएगा। इसी कड़ी में बस अड्डा लोकार्पण के लिए 23 जून को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से बीते साल गांधीनगर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास सुविधायुक्त नवीन बस अड्डा बनाया गया है। यह इटावा-कानपुर हाईवे के सर्विस लेन पर है। कई प्रयास किए गए मगर यहां ऑटो व सीएनजी बसें नहीं रुक पाई हैं। सीएनजी बसें हाईवे के सर्विस लेन पर खड़ी होती है। इसके पीछे ऑटो संचालकों के तय स्टैंड पर टेंपो खड़ी न करना वजह है।
विज्ञापन

वहीं ई-बस चार्जिंग प्वाइंट रोडवेज अफसरों की पहल न होने से नहीं बन सका है। नगर निकाय प्रशासन की ओर से अब बदली रूपरेखा के तौर पर कार्ययोजना बनी है। इसमें जिला मुख्यालय के नगर में रोडवेज बसें का ठहराव कराना है। रात में कानपुर या अन्य जगह जाने के लिए बसें न रुकने से बनी दिक्कत का समाधान निकलेगा। वहीं कारोबारी गतिविधि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहा को नई पहचान देने के लिए कार्य हो रहे हैं। ओवरब्रिज चौराहा को नमस्ते चौराहा नाम दिया गया है। यहां 9.55 लाख रुपये से नमस्ते यानी हाथ जोड़े प्रतिकृति का निर्माण हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली गुड्डन सिंह ने बताया कि रोडवेज बसें नवीन बस अड्डा से रुकें इसके लिए प्रयास हो रहे हैं। परिवहन मंत्री का कार्यक्रम मिला है। उनके हाथों नवीन बस अड्डा का लोकार्पण कार्यक्रम 23 जून को प्रस्तावित है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेेंद्र सिंह गुड्डन ने बताया कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में नगर निकाय के दो साल के कार्याें का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। ई-बस चार्जिंग प्वाइंट, रोडवेज बसों के ठहराव पर निर्णय होगा।

.....................
बस अड्डा के करीब फहराएगा 31 मीटर ऊंचा तिरंगा
बस अड़्डा तिराहा को विशेष पहचान मिलेगी। यहां 11 लाख की लागत से 31 मीटर ऊंचा पिलर लगाकर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार तय हो गया है। तिरंगा स्थल चिह्नित कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। 23 जून को परिवहन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के पहले ही यह काम पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed