फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways buses will run safely in fog, drivers will be trained.

Kanpur News: कोहरे में सुरक्षित दौड़ेंगी रोडवेज बसें, चालक होंगे प्रशिक्षित

Fri, 21 Nov 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run safely in fog, drivers will be trained.
कानपुर देहात। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण रोडवेज बस यात्रियों को होने वाली समस्या को लेकर परिवहन निगम अभी से सतर्क हो गया है। कोहरे के कारण यात्रियों की यात्रा प्रभावित न होने पाए और गंतव्य पर समय से पहुंचे, इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी तेज कर दी है। चालकों को प्रशिक्षण देने के साथ बसों में कोहरे से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

माती डिपो से 41 रोडवेज बसों को विभिन्न मार्गों में संचालित किया जा रहा है। पिछले साल कोहरे के दौरान कई बसों को रोकना पड़ा था। इस बार किसी भी तरह से परेशानी न हो, सफर भी सुरक्षित रहे। इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। रोडवेज की बसों के लिए ऑल वेदर बल्ब लगवाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। अब चालकों को ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि कोहरे में दुर्घटना रहित यात्रा हो सके।
विज्ञापन

इस बार निगम ने तकनीक के सहारे कोहरे की समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। रोडवेज बसों में ऑल वेदर बल्ब लगाने के साथ-साथ वाइपर, टूटे खिड़कियों के शीशे बदलवाने व इंडीकेटर लगाने का काम किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक चालकों को जल्द ही राज्य कार्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि ऑफलाइन क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोहरे में सुरक्षित सफर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
चालकों को इस तरह किया जाएगा प्रशिक्षित
रोडवेज बसों के चालक और परिचालक को विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें बताया जाएगा कि फॉग, फिसलन और कम दृश्यता में वाहन कैसे नियंत्रित रखें। आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी जैसे विषय शामिल होंगे। विभाग के अनुसार ड्राइवरों को रात्रिकालीन ड्राइविंग के दौरान लो बीम हेडलाइट के इस्तेमाल और फॉग लाइट की मदद से रास्ते की पहचान करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इसके अलावा बसों की तकनीकी, फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही बसों में अग्निशमन यंत्र व प्राथमिक उपचार किट रखना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही बसों की अन्य खामियों को प्रतिदिन जानकारी देने के लिए कहा गया है।

..................
वर्जन...........
दिसंबर में कोहरे के कारण रोडवेज बसों को यात्रा के दौरान रूट पर ही रोक देना पड़ता था, लेकिन इस बार सभी बसों में व्यापक व्यवस्था की जा रही है। ताकि कोहरे में रास्ता साफ दिखे। चालकों को जल्द ही प्रशक्षिण दिया जाएगा जिससे वह दक्षता हासिल कर सकें। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed