फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways bus collides with three vehicles, 10-12 people injured and two seriously, driver and conductor abscon

Kanpur Accident: रोडवेज बस ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, 10-12 लोग घायल और दो गंभीर, चालक और परिचालक फरार

Wed, 13 Dec 2023 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Dec 2023 01:14 PM IST
सार

Kanpur Crime: इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य वाहन सवार जो हल्के जख्मी हुए, वह सभी चले गए थे। इसलिए घायलों की सही संख्या नहीं पता चल सकी है। बताया कि कुछ चश्मदीदों ने चालक के नशे में होने की बात कही है। हालांकि उसके फरार होने की वजह से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
Roadways bus collides with three vehicles, 10-12 people injured and two seriously, driver and conductor abscon
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रामादेवी से झकरकटी बस अड्डे जा रही सवारियों से भरी विकासनगर डिपो की बस ने मंगलवार रात नौबस्ता थानाक्षेत्र के यशोदानगर में प्रताप होटल के सामने कई वाहनों को टक्कर मार दी। ये वाहन अंडरपास से निकल रहे थे। हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे में था। इंस्पेक्टर नौबस्ता जेपी पांडेय ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे विकास नगर डिपो की रोडवेज बस नंबर यूपी 78 एचटी 8494 यशोदानगर बाईपास की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

प्रताप होटल चौराहा में हाईवे के अंडरपास के नजदीक दो लोडर और एक मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे लोडर अंडरपास के नीचे से गुजर रही अन्य गाड़ियों से टकरा गया। टक्कर लगने से चीख पुकार मच गई। वहीं, दूसरी ओर सर्विस रोड पर जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक व परिचालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार नौबस्ता के गोपालनगर निवासी दिव्यांशु वर्मा बाइक सहित बस के नीचे फंसकर जख्मी हो गए, जबकि बस में बैठी सवारियों को मामूली चोट आई। पुलिस के पहुंचने से पहले सवारियां चलीं गई। इसी दौरान मौका पाकर बस चालक व परिचालक भी फरार हो गए।

लखनपुर हॉस्पिटल कल्याणपुर में एडमिट कराया
पुलिस ने जाम खुलवाया। उधर, मौके पर दुकानदार तथा आसपास मौजूद लोगों ने घायल दिव्यांशु को नौबस्ता चौराहे पर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, रावतपुर के राधा विहार निवासी उमेश चंद्र श्रीवास्तव के पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से लखनपुर हॉस्पिटल कल्याणपुर में एडमिट कराया गया है।

चश्मदीदों ने चालक के नशे में होने की बात कही
इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य वाहन सवार जो हल्के जख्मी हुए, वह सभी चले गए थे। इसलिए घायलों की सही संख्या नहीं पता चल सकी है। बताया कि कुछ चश्मदीदों ने चालक के नशे में होने की बात कही है। हालांकि उसके फरार होने की वजह से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बस को कब्जे में लेकर परिवहन निगम से संपर्क कर चालक व परिचालक का ब्योरा जुटाया जा रहा है। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed