फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   roadways bus break barreiar

बेकाबू रोडवेज बस रेलवे फाटक तोड़कर निकली

Mon, 14 Sep 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 14 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
roadways bus break barreiar
भोगनीपुर में हलधरपुर रेलवे क्रासिंग पर एक रोडवेज बस बैरियर को तोड़ती हुई निकल गई। बैरियर टूटकर तार से टकरा गया। बिजली व्यवस्था बाधित होने से एक मालगाड़ी समेत चार ट्रेनें लेट हुईं।
विज्ञापन


गेटमैन राजेश मीना ने बताया कि मूसानगर की ओर से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बैरियर तोड़ती हुई निकली। इसको रोकने का प्रयास किया उसके ड्राइवर ने बस को नही रोका। बैरियर टूट कर विद्युत लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन


इसके कारण झांसी की ओर जा रही विद्युत चालित मालगाड़ी को करंट न मिलने से  वहीं मौके पर ही पहुंच कर खड़ी हो गई। इसकी जानकारी पुखरायां के स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह को दी। उन्होंने मैसेज कर अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सिग्नल के अवर अभियंता एसके निगम ने विद्युत तार से बैरियर निकाल कर लाइन को दुरुस्त कराया। इसके बाद बैरियर की मरम्मत कराई गई।

स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि बैरियर के विद्युत लाइन से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण मालगाड़ी मौके पर ही रुक गई। वहीं, बांबे लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और बांबे लखनऊ सुपर फास्ट को कालपी स्टेशन पर रोका गया।

पुणे-गोरखपुर को आटा स्टेशन पर रोका गया। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेनें आधा घंटे लेट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed