फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways bus and two cars stuck in underpass water

Kanpur News: अंडरपास के पानी में फंसी रोडवेज बस और दो कारें

Tue, 13 Aug 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and two cars stuck in underpass water
फोटो 41
विज्ञापन


फोटो 42

फोटो 43


- यात्रियों के कई बार कहने के बावजूद भी चालक ने जानबूझकर बस को पानी में उतरा
- करीब डेढ़ घंटे बाद निकल सकी बस, यात्री भरे पानी से जान जोखिम में डालकर निकले


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। रोडवेज बसों के चालक, परिचालकों की मनमानी ने फिर एक बार करीब 20 यात्रियों की जान जोखिम डाल दी। रविवार शाम को बारिश से भरे अंडरपास में पानी भरने के बावजूद चालक ने बस उतार दी। बस के इंजन में पानी चला जाने से वह अधर में फंस गई। करीब आधे घंटे बाद यात्री पैदल ही जान जोखिम में डालकर तीन फीट भरे पानी से बाहर निकले।

रविवार शाम को हुई तेज बारिश से मैनपुरी अंडरपास में लगभग तीन फीट पानी भर गया था। इस बीच आगरा से इटावा आ रही इटावा डिपो के बस चालक ने यात्रियों के मना करने के बाद बस को अंडरपास में उतार दी। बस बीच में पहुंचते ही बंद हो गई। बस में पानी भरने की वजह से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

अधिकांश यात्री पैदल ही भरे पानी से गुजरकर पुल से बाहर निकले। इस बीच ही बस के पीछे से आई दो कारें भी पानी में उतर गईं। पानी अधिक होने की वजह से एक लक्जरी कार तो तैरने तक लगी थी। लोगों की मद्द से कार सवारों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने नगर पालिका की जेसीबी से बस और कारों को निकलवाने के बाद दोनों तरफ बैरियर लगवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं माने तो दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट

एसपी सिटी डॉ. अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पहले ही रोडवेज के चालकों परिचालकों को चेताया जा चुका है कि पानी भरे होने के दौरान अंडरपास से बस न निकालें। फिर भी वह नहीं मान रहे हैं। विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है कि यदि अब ऐसा होगा तो संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कोट

एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि सभी को आदेश है कि बारिश का पानी अंडरपास में भरा होने की स्थिति में बस न निकालें। फिर भी चालक, परिचालक मनमानी कर रहे हैं। चालक से स्पष्टीकरण लेने के बाद सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed