{"_id":"a2cd57db7de4917da9789bfe1faa395d","slug":"roadways-bus-and-truck-accident-14-passenger-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस सवार 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस सवार 14 लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Mon, 26 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस में ड्राइवर, कंडक्टर समेत 14 लोग जख्मी हो गए। उनका सीएचसी में इलाज कराया गया। बस के ड्राइवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिसमें ट्रक नंबर का जिक्र किया गया है। महोबा डिपो की बस के ड्राइवर चित्रकूट निवासी संदीप चौरसिया (30) ने बताया कि दिल्ली से बस लेकर पुखरायां होते हुए महोबा जाना था।
रविवार की भोगनीपुर में फ्लाईओवर के नीचे मुड़ते ही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कंडक्टर महोबा निवासी अयोध्या प्रसाद (45) और यात्री कदौरा-जालौन निवासी राम सिंह, कालपी के पवन सिंह, उनकी पत्नी श्रीदेवी, पुत्री रागिनी देवी, घाटमपुर के जहूर अली, इरफान, उनकी पत्नी शबाना बेगम, बेंदा निवासी शिव बहादुर, पुखरायां जयसिंह, उनकी पत्नी किरन, पुत्र विजय, भोगनीपुर के कल्लू व रूपेश भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली के एसएसआई नफीस अहमद सिद्दीकी ने बताया कि ड्राइवर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ड्राइवर और कंडक्टर को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। वहीं मुसाफिर प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराकर चले गए।