फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roadways bus and bus full of processions collide in Kanpur

कानपुर: रोडवेज बस और बारातियों से भरी बस में जबरदस्त भिड़ंत, चालक की मौत, डेढ़ दर्जन लोग घायल

Wed, 04 May 2022 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 May 2022 11:56 AM IST
सार

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारातियों से भरी बस एक रोडवेज बस से टकरा गई। इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Roadways bus and bus full of processions collide in Kanpur
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आउटर के बिल्हौर कोतवाली अंतर्गत अरौल के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें रोडवेज बस और बारातियों से भरी बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बस चालक की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।  इनमें से 13 गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की खबर पर स्वजन व रिश्तेदार बेहाल हैं।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कंठीपुर गांव में जयसिंहपुर सिकंदरपुर कन्नौज से मंगलवार शाम बारात आई। बस बुधवार सुबह बारात लेकर वापस लौट रही थी, तभी बिल्हौर थाना क्षेत्र में सरैया दस्तमखा गांव के सामने जीटी रोड पर सामने से आ रही रोडवेज बस की ओवर टेक के प्रयास में बारात की बस में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बस चालक वहबलपुर कन्नौज निवासी सुरेश सविता की मौके पर ही मौत हो गई और डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को कानपुर रेफर कर दिया, जिसमें से रोडवेज बस चालक और दो महिलाओं सहित 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना के बाद पहुंचे मृतक के परिजनों में शव देख चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed