फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roads worth Rs 4.60 crore in industrial area washed away in rain

Kanpur News: बारिश में बह गईं औद्योगिक क्षेत्र की 4.60 करोड़ की सड़कें

Thu, 11 Sep 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roads worth Rs 4.60 crore in industrial area washed away in rain
जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उखड़ी सड़क पर गहरे गड्ढे से बचकर निकलता बाइक सवार। संवाद
कानपुर देहात। जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें चकाचक होने का दावा किया जाता है। हालात ये हैं कि बीते साल 4.60 करोड़ से बनाई गई सड़कें पहली बारिश नहीं झेल पाईं। मुख्य सड़क के अलावा अन्य सड़कें भी उखड़ गई हैं। माल वाहक वाहनों की आवाजाही से सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र यूपीसीडा के तहत आता है। यह लगभग 165 हेक्टेयर में फैला है। यहां 257 औद्योगिक प्लाट हैं। वहीं 190 फैक्टरियां संचालित हैं। यूपीसीडा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होना का दावा करता है। मगर धरातल पर सुधार कार्याें की स्थित बेहद खराब है। बीते साल करीब 4.60 करोड़ रुपये से बनाई गई सड़कें पहली बारिश में ही बह गई हैं।
विज्ञापन

एटा की कार्यदायी संस्था मेसर्स मां पूर्णागिरि कंस्ट्रक्सन ने बीते साल मार्च में सड़कों के उच्चीकरण व निर्माण का कार्य शुरू किया था। इसमें मुख्य मार्ग की दो लेन सड़कों के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र की एक लेन सड़कें बनाई गई। अगस्त में काम पूरा करा दिया गया। इधर पहली बारिश में ही अधिकांश सड़कें बह गई हैं। सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का एक साल में यह हाल निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। उद्यमियों का कहना है कि जल निकासी के लिए पक्की नालियां नहीं हैं। बारिश होने पर पानी सड़क पर भरता है। माल वाहक वाहनों की आवाजाही से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जेपी वर्मा ने बताया कि बीते साल बनाई गई मुख्य सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती है।
................
वर्जन.......
जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में बीते साल सड़कों का उच्चीकरण व निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया गया है। बारिश से उखड़ी सड़कों की जेई से रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उखड़ी सड़कें जल्द दुरुस्त की जाएगी। - सलिल यादव, उप महाप्रबंधक यूपीसीडा
..............
सीन एक :
फोटो-4 जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में उखड़ी सड़क पर गहरे गड्ढे से बचकर निकलता बाइक सवार। संवाद

गहरे गड्ढों से हादसे का बना रहता खतरा
मार्ग संख्या 25 नबीपुर-गजनेर मार्ग से जुड़ा है। बारिश में मार्ग 25 की सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग का प्रयोग फैक्टरी में तैयार व कच्चा माल परिवहन में होता है। रात में अंधेरा होने पर यहां से निकलना हादसे को दावत देना है। दिन में भी वाहन मुश्किल से निकल पाते हैं। बाइक सवार भी बचकर ही निकलते हैं।
..............
सीन दो:
फोटो- 5 जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में मार्ग संख्या तीन की सड़क पर गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद
जगह-जगह उखड़ गई सड़क
मार्ग संख्या-तीन की सड़क बनने पर उद्यमियों को राहत हुई थी। यह सड़क हाईवे को जोड़ती है। इसकी वजह से माल वाहक वाहन इस मार्ग से निकलते हैं। बारिश में सड़क जगह जगह उखड़ गई है। कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जरा सी चूक पर वाहन फंसने का खतरा है।

............
सीन तीन :

फोटो- 6 पेंट फैक्टरी की ओर जाने वाली उखड़ी सड़क पर गड्ढे व भरा पानी। संवाद
सड़क का सौ मीटर सीसी हिस्सा ही सलामत
नामी पेंट फैक्टरी की ओर जाने वाली यह औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क है। मगर बारिश के बाद केवल सड़क का करीब सौ मीटर सीसी हिस्सा ही सलामत बचा है। डामरीकृत सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed