फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roads will be built in the city at a cost of Rs 60 crore, tenders have been invited in the Municipal Corporation.

Kanpur News: शहर में 60 करोड़ से बनेंगी सड़कें, नगर निगम में टेंडर पड़े

Fri, 19 Sep 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Roads will be built in the city at a cost of Rs 60 crore, tenders have been invited in the Municipal Corporation.
कानपुर। नगर निगम में गुरुवार को 60 करोड़ रुपये से 124 सड़कों, नालियों, फुटपाथ निर्माण के लिए टेंडर पड़े। सभी सड़कें हाटमिक्स प्लांट से बनेंगी। नगर आयुक्त ने अगले महीने निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम ने बरसात में टूटी सड़कों की मरम्मत के साथ ही हाटमिक्स प्लांट से चमाचम सड़कें बनवाने की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि में से 60 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण के लिए पिछले महीने टेंडर जारी किए गए थे। टेंडर डालने की अंतिम तिथि 12 सितंबर थी जिसे बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया गया था। नगर निगम मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि जल्द ही टेंडर खोलकर अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद न्यूनतम दर पर कार्य करने के लिए कोटेशन डालने वाले पात्र ठेकेदारों को नियमानुसार कार्यादेश जारी किया जाएगा। अगले महीने इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हाटमिक्स प्लांट से बनेंगी ये सड़कें
स्वरूपनगर में द चाट चौराहा से रतन एमआरआई रोड, पुराना कानपुर में रामचंद्र चौराहे से जिम तक, चुन्नीगंज स्थित विवेक सिनेमा से ग्वालटोली चौराहे तक, आर्यनगर चौराहे से लिटिल फोक्स स्कूल तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

किदवईनगर थाने से जूही डिपो चौराहा, हालसी रोड से कोपरगंज चौराहे तक कुलीबाजार रोड, यशोदानगर में बाईपास स्थित प्रताप होटल से नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए बजरंग चौराहा पेट्रोल लाइन तक।
यशोदानगर में राहुल पेट्रोल पंप से बजरंग चौराहा, परदेवनपुरवा में चाय वाईफाई से केडीए रोड व गल्ला की दुकान तक, शिवकटरा रोड स्थित नारायण लॉन बैकुंठ धाम मंदिर वाली रोड तक।

बाबूपुरवा काॅलोनी से चंद्रपाल होटल तक, बसंत विहार में काठ की पुलिया से लक्ष्य अपार्टमेंट तक, सीटीआई से चावला चौराहा, इंदिरानगर में हनुमान मंदिर से आनंद मठ होते हुए पानी टंकी तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed