फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road widening work began in kanpur

कानपुर में विकास ने पकड़ी रफ्तार, रोड चौड़ीकरण का कार्य शुरू

Mon, 06 Mar 2017 12:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 12:27 AM IST
सार

- पीडब्लूडी ने शासन को भेजी दो करोड़ की डिमांड
- रावतपुर से रानीबाग तक सड़क सुधार का भी प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
road widening work began in kanpur
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर में इन दिनों विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर में ट्रैफिक से निजात पाने के लिए सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

मौसम सुधरने के साथ ही यह कार्य शुरू हुआ है। 

टाटमिल से यशोदानगर तक रोड का चौड़ीकरण पीडब्लूडी ने शुरू करा दिया है। काम जारी रखने के लिए पीडब्लूडी अफसरों ने शासन को दो करोड़ रुपये की डिमांड भेज दी है। इसके साथ ही रावतपुर से रानीघाट तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी रोड के सुधार का भी प्रस्ताव भेजा गया है।

टाटमिल-यशोदानगर रोड चौड़ीकरण से बाबूपुरवा, किदवईनगर, यशोदा नगर समेत दक्षिण क्षेत्र की लाखों की आबादी को जाम से राहत मिलेगी। 19 करोड़ रुपये से 11 किलोमीटर लंबी रोड के चौड़ीकरण प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता एके मिश्रा ने बताया कि किदवई नगर की ओर से रोड के दायें हिस्से पर चौड़ीकरण का शुरू करा दिया गया है। बीते दिनों मौसम ठंडा होने का कारण काम रुका था। चौड़ीकरण के लिए पूर्व में तीन करोड़ रुपये मिले थे। शासन से दो करोड़ रुपये और मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ से सुधरेगी सड़क
पीडब्लूडी ने रावतपुर से रानीघाट तक रोड सुधार का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके मुताबिक करीब ढाई किलोमीटर लंबी रोड का एक करोड़ रुपये से सुधार प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed