फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road Safety World Series, there was a ruckus over ticket sales in Greenpark

Road Safety World Series: ग्रीनपार्क में टिकट बिक्री को लेकर मची आपाधापी, दर्शकों ने किया हंगामा

Sat, 10 Sep 2022 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 02:31 PM IST
सार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज शुरू होने से पहले ही टिकट वितरण को लेकर विवाद हो गया है। इसको लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। दर्शकों का गुस्सा देख कंपनी के आदमी काउंटर छोड़कर मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Road Safety World Series, there was a ruckus over ticket sales in Greenpark
टिकट के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में 10 से 15 सितंबर के बीच होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की टिकट को लेकर शनिवार को दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। सुबह नौ बजे से गेट नंबर दस बी के पास खड़े दर्शकों का आपा उस समय खो गया, जब टिकट काउंटर पर पहुंचे एक आदमी ने बोला अभी टिकट छपकर नहीं आ पाए है।

विज्ञापन

इतना सुनते ही दर्शक आग बबूला हो गए और हंगामा करने लगे। दूर-दूर से आए दर्शकों ने कंपनी को लोगों को जमकर कोसा और हंगामा करने लगे। दर्शकों का गुस्सा देख कंपनी के आदमी काउंटर छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

आज से ग्रीनपार्क में उतरेंगे क्रिकेट के दिग्गज
बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत शनिवार से टी-20 मैच शुरू हो जाएंगे। देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिए क्रिकेटप्रेमी लालायित हैं। तेंदुलकर, युवराज, जोंटी रोड्स, सनथ जयसूर्या, मखाया एंटिनी समेत तमाम क्रिकेट के सितारे अब 15 सितंबर तक ग्रीनपार्क में क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेंगे।

ये टीमें आज आमने-सामने
इंडिया लीजेंड्स: कप्तान सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पाठन, युसूफ पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, मुनाफ पटेल, एस बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, राजेश पावर, राहुल शर्मा।
 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स: कप्तान जोंटी रोड्स, एल्विरो पीटरसन, एंड्रयू पुटिक, एडी ली, गार्नेट क्रूगर, हेनरी डेविड्स, जैक्स रुडोल्फ, एल नॉरिस जोंस, मखाया एंटिनी, मोर्ने वान विक, टी तशाबाला, वर्नोन फिलेंडर, जेंडर डी ब्रुइनो।

शहर के स्कोरर करेंगे स्कोरिंग

शहर के स्कोरर एपी सिंह व एसपी सिंह मैच में ऑनलाइन स्कोरिंग करेंगे। दोनों स्कोरर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी स्कोरिंग कर चुके है। अंपायर मुंबई के चंद्रकांत महाशे, उमेश दुबे, राजेश देशराज होंगे। मैच रेफरी जीआर विश्वनाथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed