{"_id":"660c44d025167714a102c6e0","slug":"road-dug-up-to-fix-leakage-pedestrians-worried-etawa-news-c-216-1-etw1002-110385-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लीकेज ठीक करने के लिए खोद दी सड़क, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लीकेज ठीक करने के लिए खोद दी सड़क, राहगीर परेशान
Tue, 02 Apr 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। हर घर नल योजना के तहत डाली गई वाटर लाइन राहत कम तकलीफ ज्यादा दे रही है। टेस्टिंग के दौरान इनमें लीकेज की समस्या सामने आई है। मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था ने जगह-जगह खुदाई कर दी है। इससे आवागमन मुश्किल हो रहा है।
ग्राम पंचायत कुड़रिया में लगभग दो करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। पानी की पाइपलाइन डाल दी गई है, लोगों के घरों में कनेक्शन भी कर दिए गए हैं। काम कर रही संस्था की ओर से अभी तक कहीं भी टोंटी नहीं लगाई गई है। इस कारण टेस्टिंग के समय रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
वहीं वाटर लाइन में कई जगह लीकेज होने से भी पानी फैल रहा है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों के कहने पर लीकेज ठीक करने के लिए ठेकेदार ने कई जगह पर खुदाई करके छोड़ दिया है। मुख्य गलियों में गड्ढे होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
बोले ग्रामीण-- --
फोटो 13:::लालजी। संवाद
कुड़रिया निवासी लालजी त्रिपाठी ने बताया कि पाइप लाइन डाल दी गई, लेकिन पानी की आपूर्ति आज तक चालू नहीं हुई है। पाइप में कई जगह लीकेज हैं, उनको सही करने के लिए जगह-जगह खुदाई करके छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
फोटो 15:::एमपी पाल । संवाद
ग्रामीण एमपी पाल ने बताया कि ठेकेदार कंपनी व जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से हर रोज सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों को परेशानी अलग से हो रही है। सुविधा मिलने के बजाय परेशानी बढ़ गई है। वह लोग इसकी शिकायत करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट-- -- -- -
संबंधित ठेकेदार से लीकेज की समस्या को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। खोदी गई गलियों को सही कराने के लिए भी कहा गया है। नली में टोंटी क्यों नहीं लगीं, इसकी जांच की जाएगी।
- उमेश चौहान, सहायक अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कुड़रिया में लगभग दो करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। पानी की पाइपलाइन डाल दी गई है, लोगों के घरों में कनेक्शन भी कर दिए गए हैं। काम कर रही संस्था की ओर से अभी तक कहीं भी टोंटी नहीं लगाई गई है। इस कारण टेस्टिंग के समय रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं वाटर लाइन में कई जगह लीकेज होने से भी पानी फैल रहा है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों के कहने पर लीकेज ठीक करने के लिए ठेकेदार ने कई जगह पर खुदाई करके छोड़ दिया है। मुख्य गलियों में गड्ढे होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बोले ग्रामीण
फोटो 13:::लालजी। संवाद
कुड़रिया निवासी लालजी त्रिपाठी ने बताया कि पाइप लाइन डाल दी गई, लेकिन पानी की आपूर्ति आज तक चालू नहीं हुई है। पाइप में कई जगह लीकेज हैं, उनको सही करने के लिए जगह-जगह खुदाई करके छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
फोटो 15:::एमपी पाल । संवाद
ग्रामीण एमपी पाल ने बताया कि ठेकेदार कंपनी व जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से हर रोज सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों को परेशानी अलग से हो रही है। सुविधा मिलने के बजाय परेशानी बढ़ गई है। वह लोग इसकी शिकायत करेंगे।
कोट