फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road caved in due to pipeline breakage near Idgah

Kanpur News: ईदगाह के पास पाइपलाइन टूटने से धंसी सड़क

Fri, 21 Nov 2025 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Road caved in due to pipeline breakage near Idgah
धंसी सड़क। - फोटो : संवाद
कानपुर। ईदगाह के पास गुरुवार सुबह अचानक सड़क धंस गई। आसपास भी सड़क खोखली देखकर इलाकाई लोगों ने नगर निगम और जलकल विभाग को सूचना दी। जलकल विभाग ने बैरिकेडिंग कराकर वहां टूटी पाइपलाइन की मरम्मत कराई। रात में गड्ढा पाटने का दावा किया। पाइपलाइन टूटने से आसपास के मोहल्लों में सुबह और शाम को पानी की आपूर्ति ठप रही। करीब पांच हजार लोगों को पानी की किल्लत हुई। दिन भर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ईदगाह चौराहे से करीब 100 मीटर दूर ब्रह्मनगर रोड पर सुबह अचानक सड़क पर गड्ढा नजर आया। कुछ ही समय में वहां मॉर्निंग वाॅकर सहित कई लोग पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां करीब 30 मीटर के दायरे में सड़क धंसी थी। करीब तीन मीटर गहरा गड्ढा नजर आ रहा था। धंसी सड़क के आसपास भी सड़क खोखली नजर आ रही थी। जलकल विभाग जोन-4 के सहायक अभियंता रविकांत ने बताया कि वहां की टंकी से घरों में पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन (डिस्ट्रीब्यूशन लाइन) टूटी थी। उसी वजह से सड़क धंस थी। शाम तक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed